एक जीवन समर्पित सेवा को — राष्ट्र और समाज द्वारा सम्मानित
भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक अलंकरण — व्यक्तिगत गुणों एवं नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर के माध्यम से विकलांगों की उत्कृष्ट सेवा हेतु।
विकलांगों की उत्कृष्ट सेवाओं हेतु व्यक्तिगत श्रेणी का राष्ट्रीय पुरस्कार — सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार।
बेकिरया शिविर में राष्ट्रपति महोदय द्वारा विकसित और संस्थान द्वारा निर्मित F.R.O. कैलिपर्स का अवलोकन करते हुए संस्थान के संस्थापक कैलाश "मानव"।
संसद भवन नई-दिल्ली के बालयोगी सभागार में 9 नवम्बर 2011 को केन्द्रीय वित्तमंत्री प्रणव मुखर्जी से प्राप्त किया।
बनारसी दास गुप्ता जयंती समारोह, 9 नवम्बर 2011 — बालयोगी सभागार, संसद भवन, नई दिल्ली में श्री मानव जी को नवाजते हुए।
राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने तथा पीड़ित मानवता की सेवा हेतु कौमी एकता पुरस्कार से सम्मानित।
राष्ट्रीय स्तर पर विकलांग सेवा एवं सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान हेतु प्राईड ऑफ इण्डिया अवार्ड 2002 से सम्मानित।
संस्थान के मैनेजिंग ट्रस्टी व संस्थापक कैलाश "मानव" को प्राईड ऑफ इण्डिया अवार्ड 2002 प्रदान करते हुए।
राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहन देने एवं सामाजिक सेवा में असाधारण योगदान हेतु डॉ. कैलाश 'मानव' मैनेजिंग ट्रस्टी एवं संस्थापक को सम्मानित किया गया।
शिक्षा एवं मानव संसाधन विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु मध्यप्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित।
राष्ट्रीय स्तर पर सामाजिक एवं मानवीय सेवाओं में अमूल्य योगदान हेतु राष्ट्रीय रत्न अवार्ड से विभूषित।
सर्वश्रेष्ठ संस्था के लिए महामहिम राज्यपाल श्री बलीराम जी भगत द्वारा राज्य स्तर पर पुरस्कृत डॉ. कैलाश 'मानव'।
विकलांगों की सेवार्थ उत्कृष्ट कार्य हेतु राज्यस्तरीय पुरस्कार प्राप्त करते हुए डॉ. कैलाश 'मानव'।
सर्वश्रेष्ठ समाज सेवी के रूप में कैलाश "मानव" को महामहिम राज्यपाल श्री अंशुमान सिंह द्वारा सम्मानित किया गया।
अग्ररत्न सम्मान प्राप्त करते कुलाचार्य डॉ. कैलाश 'मानव' — सामाजिक एवं मानवीय सेवाओं में उत्कृष्ट नेतृत्व हेतु।
वैश्य पुरस्कार प्राप्त करते हुए निर्वाणी पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर पद्मश्री अलंकृत डॉ. कैलाश 'मानव'।
श्री कैलाश मानव को निर्वाणी पीठाधिश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर की उपाधि से विभूषित किया गया।
Outstanding Individual Achievements & Distinguished Services to the Nation हेतु 19 August 2002, Bangalore में सम्मानित।